Breaking News

RAMAYANA| कभी ट्राली खीचने वाले शख्स को कैसे रामानंद सागर जी ने दिया महामंत्री सुमंत का रोल

कभी ट्राली खीचने वाले शख्स को कैसे रामानंद सागर जी ने दिया महामंत्री सुमंत का रोल 


वैसे तो अगर देखा जाये तो रामानंद सागर जी द्वारा बनायीं गयी सीरियल में हर एक रोल दमदार था हर किसी ने अपने अभिनय से  जादू बिखेरा | क्योंकि इसकी कहानी ऐसी लिखी गई थी की हर किरदार इसमें निखर गया | और इस सीरियल की बजह से और ज्यादा लोग जानने लगे | तो चलिए आज हम बात करते है एक ऐसे सफल किरदार की जिसने महाराज दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार बहुत ही बेहतरीन निभाया था उस किरदार का नाम है चंद्रशेखर बैद्य जिन्होंने 65 की उम्र इस किरदार को पर्दे  पर जीवित कर दिया था |



जिन्दगी में  बहुत उतार  चढ़ाव देखे  उन्होंने

महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले चन्द्रशेखर बैद्य ने  अपनी निजी जिन्दगी और एक्टिंग की करियर में बहुत  उतार चढ़ाव देखे | उनके पिता जी ने मात्र 13 साल की उम्र में उनकी शादी करा दी थी और जब वे सातवी क्लास में पहुचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से पढाई छोड़नी पड़ी |  चंद्रशेखर बैद्य ने अपनी जीवन काल में गरीबी भी देखी |
उन्होंने ने भारत छोडो आन्दोलन में भी हिस्सा लिया था |


चौकीदार और ट्राली खीचने का भी काम  किया 

चंद्रशेखर बैद्य की  जिन्दगी का एक समय और था जब उन्हें कोई नहीं  जानता था और उन्हें घर के  खर्चे चलाने के लिए चौकीदार की नौकरी करनी पड़ी | और एक समय तो ऐसा आया की उन्हें ट्राली खीचने का काम करना पड़ा | बाद में वे अपने दोस्तों के कहने से  वे  एक्टर बनने के लिए मुंबई आये |



मुंबई में उन्होंने कई स्टूडियो के चक्कर काटे | लोगो से काम मांगते लेकिन उस समय भी ये सब पाना बहुत मुश्किल था लेकिन कहते है न जहा चाह है वहा राह है बस यही उनके साथ हुवा और उन्हें एक सख्श ने एक्टिंग का मौका दे दिया | उन्हें बतौर एक पार्टी के सीन  के लिए बुला लिया गया | 




बाद में चंद्रशेखर बैद्य मुंबई शहर से  पूना चले गए और वह वे कोरस सिंगर का काम करने लगे |
इसके चंद्रशेखर जी ने भारत भूषण जी के  साथ मिलकर कई फ़िल्में बनायीं जैसे की  मीनार , बरसात की रात , और बसंत बहारय उसके बाद उनका करियर चमक  गया और उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया |



बाद में उन्होंने CINTAA  एसोसिएशन  का गठन किया | आपकी जानकारी के लिए बता दे चंद्रशेखर बैद्य  जी  रामानंद सागर जी के बहुत खास दोस्त थे उन्होंने महामंत्री सुमंत का रोल रामानंद सागर जी के कहने पर किया था उस समय उनकी उम्र 65 साल थी और कहा जाता है की रामायण के स्टारकास्ट में वे सबसे उम्रदराज कलाकार थे 







कोई टिप्पणी नहीं